
🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
ए-नेगेटिव रक्त की जरूरत पर बीएसएफ जवान आनंद ने किया रक्तदान
स्थानीय पत्रकार की पहल पर 86वीं वाहिनी बीएसएफ के जवान ने पेश की मानवीय मिसाल
नारायणपुर, 29 सितंबर 2026। जिला अस्पताल नारायणपुर के आईसीयू विभाग में भर्ती श्रीमती धर्मी बाई टोंगराज के उपचार के लिए ए-नेगेटिव (A-) रक्त की आवश्यकता थी। दुर्लभ रक्त समूह होने के कारण रक्त की उपलब्धता चुनौतीपूर्ण थी। ऐसे समय में स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल पहल पर दण्डकवन स्थित बीएसएफ 86वीं वाहिनी के सामरिक मुख्यालय से सिपाही आनंद (उम्र 35 वर्ष) रक्तदान के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
86वीं वाहिनी बीएसएफ के द्वितीय कमान अधिकारी श्री सुभाष चंद गोयल के निर्देशन में सिपाही आनंद ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। समय पर रक्तदान मिलने से मरीज के उपचार में सहायता मिली।
मरीज श्रीमती धर्मी बाई टोंगराज उम्रदराज होने के साथ कमजोरी और बुखार से पीड़ित हैं तथा जिला अस्पताल के आईसीयू विभाग में उपचाररत हैं। मरीज के अटेंडर श्री योगेंद्र चुरपाल ने रक्तदाता जवान, बीएसएफ और स्थानीय पत्रकार की पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।
ए-नेगेटिव रक्त समूह अपेक्षाकृत कम पाया जाता है, इसलिए जरूरत के समय इसके लिए डोनर की उपलब्धता महत्वपूर्ण हो जाती है। बीएसएफ जवान आनंद का यह रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए समय पर की गई मानवीय सहायता का उदाहरण है।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













