Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

“बारिश के बीच कलेक्टर-एसपी का ग्राउंड जीरो निरीक्षण”

🟥 रिपोर्टर -डे नारायण  सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपु

 

🔷 *लगातार बारिश के मद्देनजर कलेक्टर एवं एसपी ने किया क्षेत्र भ्रमण*

🔹 *संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर बारिश एवं जलभराव की स्थिति का जायजा लिया गया।

इस दौरान नारायणपुर-पालकी मार्ग,  ब्रहेबेडा पुल, सोनपुर मार्ग, कुकुर नदी, महादेव तालाब एवं बंधवा तालाब सहित विभिन्न संवेदनशील एवं जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने, आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए।

लगातार बारिश को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए बल को सतर्क रखा गया है।

नारायणपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बारिश एवं जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!