
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟦 जिला – नारायणपुर
*कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*
*त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश*
नारायणपुर, 23 सितंबर 2026// कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता जैन ने जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए और समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। जनदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। ग्राम पंचायत कलमानार द्वारा बिजली संबंधी समस्या के निराकरण की मांग रखी गई।
वहीं ग्राम भाटीपारा निवासी मदीना देवांगन ने परिवार की सूची के विवरण एवं सेवा पुस्तिका में पत्नी का नाम जोड़ने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों
की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जा रही है।
🟪 प्रधान संपादक डे नारायण सिंह बघेल













