नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

नारायणपुर DRG ने कपसी को 4-1 से हराकर जीता  फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन, पुलिस बल और नारायणपुर जिले का नाम किया रोशन

नारायणपुर। ग्राम कपसी में आयोजित  फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में DRG NPR और ग्राम कपसी की टीम आमने-सामने रही। रोमांचक मुकाबले में नारायणपुर DRG पुलिस टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम कपसी को 4-1 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
पूरे मुकाबले में DRG NPR के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। शानदार जीत के बाद टीम में उत्साह का माहौल रहा।
खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय वरिष्ठ अधिकारियों के विश्वास और प्रोत्साहन को देते हुए कहा कि “यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि हमारे वरिष्ठ अधिकारियों के विश्वास की जीत है। उन्होंने हमें ड्यूटी के साथ-साथ खेल के लिए भी अवसर दिया।”
इस शानदार जीत के साथ DRG NPR टीम ने पुलिस बल के साथ-साथ नारायणपुर जिले का नाम भी खेल जगत में गौरवान्वित किया

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!