पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🔷 *पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण*

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ध्वजारोहण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इसके उपरांत देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

ध्वजारोहण के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय सबद्रा, श्री अजय कुमार, श्री ऐश्वर्य चंद्राकर, समस्त राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, सभी शाखा प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!