Breaking News
53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एडका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार केहनार के जंगल में मिला 5 किलो वजनी कुकर आईईडी, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित निष्क्रिय 133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर नारायणपुर के अटल परिसर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

अटल जी की पुण्यतिथि पर नारायणपुर में गूंजा राष्ट्रनायक के नाम का जयघोष, प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

नारायणपुर – भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को नारायणपुर के अटल परिसर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रसमर्पित जीवन का स्मरण किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें” के जयघोष से गूंज उठा। वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे भारतीय राजनीति में सुचिता, संवेदनशीलता, लोकतांत्रिक मर्यादा और राष्ट्रहित की राजनीति के विराट प्रतीक थे। उन्होंने अपने ओजस्वी नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से भारत की राजनीति को नई दिशा दी तथा छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।

वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन केवल एक राजनेता का जीवन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, विचारों की दृढ़ता और जनकल्याण के लिए समर्पित एक प्रेरणादायी यात्रा था। उनके विचार आज भी युवा पीढ़ी और जनसेवा से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा रमशीला नाग, भाजपा जिला महामंत्री द्वय संदीप कुमार झा एवं पंकज जैन, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, संतनाथ उसेंडी, अनुराग पांडेय, विन्देश पात्र, संजय तिवारी, नरेंद्र मेश्राम, प्रवीण जैन, घुड़ बघेल, ललित पोयाम, संतोष गोटा, कौशल बघेल, अख्तर अली, अनिल खोबरागड़े, हृदय वर्मा, राहुल पटेल, प्रीतेश जैन एवं पिंटू गुप्ता सहित महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता जैन, शांति नेताम, दीपाली नाग एवं खुशबू जैन ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर अटल जी के राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!