Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

53 वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला–नारायणपुर, 10 अगस्त 2026 को भारत–तिब्बत सीमा पुलिस बल की 53वीं वाहिनी द्वारा सेनानी श्री संजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन में केंद्रीय विद्यालय, नारायणपुर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री संजय कुमार भारद्वाज, द्वितीय कमान, डॉ. के.डी. शर्मा, (CVO) एवं श्री जय किशोर, सहायक सेनानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान, त्याग और समर्पण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत के रचनात्मक एवं राष्ट्रीय महत्व तथा स्वतंत्रता संग्राम में इसकी प्रेरणादायी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि ‘वंदे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम एवं स्वाधीनता की भावना जगाने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय गीत रहा है।
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। विद्यार्थियों एवं 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत का गायन कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन के कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक प्रबल किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!