
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟦 जिला – नारायणपुर
अबूझमाड़ के दूरस्थ लंका गांव में पहली बार उतरा हेलीकॉप्टर, क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण
नारायणपुर, 31 जुलाई। नारायणपुर जिले के अति दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र स्थित लंका गांव में शुक्रवार को पहली बार हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई। यह पल स्थानीय ग्रामीणों के लिए ऐतिहासिक और यादगार रहा। वर्षों से सड़क और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में रहने वाले इस क्षेत्र में पहली बार हेलीकॉप्टर पहुंचने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
हेलीकॉप्टर के उतरने से प्रशासनिक पहुंच, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, राहत एवं बचाव कार्यों तथा विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
🟪 प्रधान संपादक -डे नारायण सिंह बघेल













