नारायणपुर पुलिस,45 वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं जिला बाढ़ बचाव टीम की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा – ग्राम चिकपाल में जलमग्न क्षेत्र में फंसे 16 ग्रामीणों का सुरक्षित रेस्क्यू

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🔷 ग्राम चिकपाल में जलमग्न क्षेत्र में फंसे 16 ग्रामीणों का सुरक्षित रेस्क्यू

🔷 नारायणपुर पुलिस, आईटीबीपी एवं जिला बाढ़ बचाव टीम की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण थाना धौड़ाई क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिकपाल में जलस्तर अचानक बढ़ जाने से 16 ग्रामीण (07 बच्चे, 03 महिलाएं एवं 06 पुरुष) जलमग्न क्षेत्र में फंस गए थे। सूचना प्राप्त होते ही नारायणपुर पुलिस, आईटीबीपी 45वीं वाहिनी कड़ेनार एवं जिला बाढ़ बचाव टीम द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस छोटे डोंगर श्री मनोज मंडावी के मार्गदर्शन तथा थाना धौड़ाई प्रभारी निरीक्षक श्री पीयूष कटियार के नेतृत्व में पुलिस बल, आईटीबीपी 45वीं वाहिनी एवं जिला बाढ़ बचाव टीम ने समन्वित रूप से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान संचालित किया। टीम ने जलमग्न क्षेत्र में पहुंचकर सभी 16 ग्रामीणों (07 बच्चे, 03 महिलाएं एवं 06 पुरुष) को सुरक्षित बाहर निकालते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी जवानों एवं बचाव दल के सदस्यों ने साहस, तत्परता एवं उत्कृष्ट समन्वय का परिचय दिया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।

नारायणपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि लगातार वर्षा के दौरान नदी-नालों एवं जलमग्न मार्गों को पार करने का प्रयास न करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा जिला प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!