छत्तीसगढ़ पुलिस एवं आईटीबीपी 45 वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा निर्मित स्मारक ध्वस्त

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🔷 *नक्सल मुक्ति उपरांत क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा निर्मित स्मारक ध्वस्त*

नक्सल मुक्ति उपरांत क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन सर्च अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 28 जुलाई 2026 को थाना धनोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोयापारा में छत्तीसगढ़ पुलिस एवं आईटीबीपी 45वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया।

सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नक्सलियों द्वारा निर्मित लकड़ी के स्मारक को ध्वस्त किया। यह स्मारक नक्सली संगठन द्वारा अपने प्रभाव एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बनाया गया था।

नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान को लगातार प्रभावी ढंग से संचालित कर रहे हैं। नक्सल संगठन के प्रभाव एवं प्रतीकों को समाप्त कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास का वातावरण स्थापित करने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नक्सल गतिविधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा सुरक्षा बलों को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!