नारायणपुर में 58वीं वाहिनी बीएसएफ के निरीक्षक का ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन।”

 

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से बीएसएफ निरीक्षक का निधन

🔷 छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 58वीं वाहिनी बीएसएफ के निरीक्षक का ड्यूटी के दौरान निधन

🔷 अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

🔷 सुरक्षा बलों में शोक की लहर, अधिकारियों एवं जवानों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नारायणपुर।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है। 58वीं वाहिनी, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में पदस्थ निरीक्षक प्रभाकर भारती (51 वर्ष) का ड्यूटी के दौरान अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आने से निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरीक्षक प्रभाकर भारती चार्ली कंपनी, कैम्प कच्चापाल, थाना कोहकामेटा में पदस्थ थे। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दिवंगत अधिकारी के पिता का नाम विजय कुमार है। उनका स्थायी निवास ग्राम डुंडीचक, थाना अतरी, जिला गया (बिहार) है।
घटना के बाद बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों एवं साथी कार्मिकों ने दिवंगत निरीक्षक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके आकस्मिक निधन से पूरे सुरक्षा बल एवं परिजनों में शोक की लहर है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!