कलेक्टर नम्रता जैन ने स्वर्गीय शासकीय सेवक के आश्रित के रूप में पात्रता को सहायक ग्रेड-03 के पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर आश्रित परिवार को दिया संबल*

*सहायक ग्रेड-03 के पद पर गीतिका नाग मिली नियुक्ति, शासन की संवेदनशील पहल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा परिवार*

नारायणपुर, 15 जुलाई 2026 // जिला प्रशासन द्वारा शासकीय सेवक के असामयिक निधन के उपरांत उनके आश्रित परिवार को आर्थिक संबल एवं सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में संवेदनशील पहल करते हुए पात्र हितग्राही को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। कलेक्टर नम्रता जैन ने स्वर्गीय शासकीय सेवक के आश्रित के रूप में पात्रता के आधार पर गीतिका नाग को सहायक ग्रेड-03 के पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

जिला स्तरीय अनुकंपा नियुक्ति समिति की अनुशंसा एवं शासन के प्रावधानों के अनुरूप श्रीमती गीतिका नाग की नियुक्ति कार्यालय तहसीलदार, कोहकामेटा में सहायक ग्रेड-03 के पद पर की गई है। नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कलेक्टर ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

कलेक्टर ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य शासकीय सेवक के निधन के पश्चात उनके आश्रित परिवार को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना तथा उन्हें सम्मानपूर्वक आजीविका से जोड़ना है। शासन की यह व्यवस्था परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करती है।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!