
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
बिलासपुर स्थित सेंट जेवियर स्कूल से जुड़े एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर नारायणपुर सर्व सेन समाज द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
नारायणपुर : – मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी में स्थित सेंट जेवियर स्कूल में नाबालिक छात्रा के साथ स्कूल के शिक्षक के द्वारा दुष्कर्म करने, व लगातार 1 वर्ष तक शोषण करने एवं इस बात की जानकारी अन्य शिक्षकों को होने के पश्चात भी कार्रवाई नहीं करने के, विषय में जन आक्रोश बना हुआ है इसी क्रम मे आज नारायणपुर सर्व सेन समाज द्वारा छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के बैनर तले के नारायणपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंच दुष्कर्मीयों को फांसी की सजा देने एवं घटना की निष्पक्ष जांच कर अन्य दोषी शिक्षकों, पर कार्रवाई कथा सेंट जेवियर स्कूल का संचालन बंद करने संबंधी मांग किया गया है
इस दौरान नारायणपुर सर्व सेन समाज युवा प्रकोष्ठ रौशन ठाकुर, सेलून संघ जिला अध्यक्ष प्रकाश सेन सर्व सेन समाज जिला उपध्यक्ष ओमकार कौशिक, बालेस्वर सेन, योगेंद्र, रवि, गजेंद्र,गन्ना,सुदर्शन सहित जिला सर्व सेन समाज, सेलून संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













