
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟦 जिला – नारायणपुर
53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने किया 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन।
श्री संजय कुमार, सेनानी, 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के समन्वयन से दिनांक 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 53वीं वाहिनी द्वारा सामरिक मुख्यालय नारायणपुर, सीओबी मोहनदी, कोडलियार, कोडेनार, आडिंगपार एवं मडोड़ा में योग का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर किया गया। योग के दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया। इन कार्यक्रमों में 53वीं वाहिनी के लगभग 600 से अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों के साथ-साथ लगभग 300 से अधिक ग्रामीणों एवं सीजीपीएफ के जवानों ने भाग लेकर योग का लाभ लिया।
योग सत्र के पश्चात विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रतिवर्ष 21 जून को मनाने व इस वर्ष योग दिवस की खास थीम के उद्देश्य तथा योग के लाभों के बारे में जागरूक किया गया। इस साल का योग दिवस “स्वस्थ आयु के लिये योग” की थीम पर मनाया जा रहा है। यह दिन भारत के लिये बेहद खास है क्योंकि योग के मामले में भारत को विश्व गुरु माना जाता है। इस दिन भारत में कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। योग का सभी के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। योग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति बड़े से बड़े तनाव से छुटकारा पा सकता है। योग करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है बल्कि सोचने-समझने की क्षमता के साथ-साथ शारीरिक दक्षता में भी वृद्धि होती है। योग के माध्यम से ग्रामीणों एवं बल के सभी बहादुर जवानों को उनकी दिनचर्या में योग का आवश्यक स्थान देने हेतु प्रेरित किया गया।
इस मौके पर श्री संजय कुमार भारद्वाज द्वितीय कमान, श्री प्रशांत सोनी, उप सेनानी, डॉ. सपना, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, 53वीं वाहिनी के सभी अधि. अधिकारी, हिमवीर जवानों, छत्तीसगढ़ पुलिस एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
🟥 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल














