Breaking News
53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने किया 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला एवं अपर सत्र न्यायालय नारायणपुर में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगामय हुआ नारायणपुर आईटीबीपी 41वीं /38 वीं वाहिनी ने अबूझमाड़ क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी की विभिन्न सीओबी में योग कार्यक्रम आयोजित एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ 53वीं/45वीं वाहिनी आईटीबीपी ने सामरिक मुख्यालय, जेलवाड़ी परिसर में मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस। अवैध धर्मांतरण के विरोध में नारायणपुर में सर्व समाज का प्रदर्शन

जिला एवं अपर सत्र न्यायालय नारायणपुर में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*जिला एवं अपर सत्र न्यायालय नारायणपुर में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।*

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी के निर्देशानुसार आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला अपर सत्र न्यायालय परिसर के प्रांगण में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम किया गया।
माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश महोदय श्रीमान जितेंद्र कुमार ठाकुर के द्वारा मानव जीवन में योगा का महत्व बताते हुए योग के माध्यम से सभी को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दिये। योग गुरू एवं उनके योग साथी के द्वारा समय प्रातः 6.30 बजे से 8.00 बजे तक लगातार अलग-अलग आसन कराये गए। इसके पश्चात सभी न्यायिक अधिकारीगण / कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण / अधिकार मित्र में एक विशेष उर्जा का संचार हुआ साथ ही योग प्रशिक्षको के द्वारा व्यायाम, आहार एवं आराम के महत्व को भी समझाया गया और योग को अपने जीवन की दिनचर्या का भाग बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। इस प्रकार न्यायालय परिवार के आपसी सहयोग से 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सफलतापूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नारायणपुर श्रीमान जितेंद्र कुमार ठाकुर , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर श्रीमती बरखा रानी वर्मा , श्री चन्द्र प्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता प्रबंधन कार्यालय नारायणपुर,श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला अधिवक्ता , जे एस राठौर अधिवक्ता, अनिल कुमार गर्ग उपचालक अभियोजन एवं न्यायायिक कर्मचारीगण/ अधिकारीगण व अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!