
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
आज नारायणपुर में सर्व समाज के बैनर तले ऐतिहासिक महारैली और विशाल सभा आयोजित किया गया था
ग्राम भरण्डा में अवैध धर्मान्तरण में लिप्त ईसाई पास्टर दीपक ठाकुर व उनकी पत्नी को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन कोई कार्रवाई न होना शासन-प्रशासन की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है।इसके विरोध में आज बखररूपारा बाजार स्थल पर हजारों की संख्या में जिले के विभिन्न परगना के पेन पुरखा और देवी-देवताओं को मानने वाले मूलनिवासी आदिवासी व नगरवासी एकजुट हुए।
कलेक्टोरेट तक रैली निकालकर शासन को ज्ञापन सौंपा गया है और 5वीं अनुसूची क्षेत्र में चल रहे अवैध चर्चों और पादरियों पर तत्काल कड़े एक्शन की मांग की गई है।यह जनसैलाब गवाह है कि हम अपनी आस्था, परंपरा और संस्कृति की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल














