Breaking News
53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने किया 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला एवं अपर सत्र न्यायालय नारायणपुर में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगामय हुआ नारायणपुर आईटीबीपी 41वीं /38 वीं वाहिनी ने अबूझमाड़ क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी की विभिन्न सीओबी में योग कार्यक्रम आयोजित एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ 53वीं/45वीं वाहिनी आईटीबीपी ने सामरिक मुख्यालय, जेलवाड़ी परिसर में मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस। अवैध धर्मांतरण के विरोध में नारायणपुर में सर्व समाज का प्रदर्शन

एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ 53वीं/45वीं वाहिनी आईटीबीपी ने सामरिक मुख्यालय, जेलवाड़ी परिसर में मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ 53वीं/45वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सामरिक मुख्यालय, जेलवाड़ी परिसर में मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

श्री संजय कुमार, सेनानी, 53वीं वाहिनी एवं श्री राजीव गुप्ता, सेनानी 45वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के समर्थन से दिनांक 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 53वीं/45वीं वाहिनी द्वारा सामरिक मुख्यालय परिसर एवं दंतेश्वरी पहाड़ी मंदिर प्रांगण, नारायणपुर में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रही, जिसका उद्देश्य मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय संतुलन के बीच संबंध को रेखांकित करना है।
कार्यक्रम में पतंजलि योग विद्यापीठ नारायणपुर के योग प्रशिक्षकों एवं आयुष विभाग, नारायणपुर के योग चिकित्सक डॉ. यमन साहू द्वारा योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान, तनाव मुक्ति, रोग प्रतिरोधक क्षमता और सामान्य जीवनशैली के लिए लाभकारी आसनों का प्रदर्शन करते हुए शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर लगभग 450 स्थानीय निवासी एवं मीडिया कर्मी तथा 53वीं/45वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी एवं जवान लाभांवित हुए।
साथ ही 53वीं/45वीं वाहिनी द्वारा दंतेश्वरी पहाड़ी मंदिर नारायणपुर में योग कार्यक्रम के साथ-साथ मंदिर प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया तथा विभिन्न प्रजातियों के लगभग 250 पौधों का रोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में श्री वी. आर. चन्दन, द्वितीय कमान, 45वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग न केवल स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है बल्कि मानसिक तनाव को कम करते हुए कार्यक्षमता एवं मनोबल को भी बढ़ाता है। वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को हरित अभियान से जोड़ना है।
इस मौके पर श्री नरेश चन्द्र पाल सिंह, उप सेनानी, 45वीं वाहिनी, श्री प्रशांत सोनी, उप सेनानी, 53वीं वाहिनी, डॉ. सपना, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, 53वीं वाहिनी एवं 53वीं/45वीं के सभी अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!