Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर दिनांक 14 जून 2026 को 41वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों द्वारा जिला चिकित्सालय, कोंडागांव में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया गया।

उपमहानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (भुवनेश्वर) एवं कमांडेंट, 41वीं वाहिनी आईटीबीपी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में योगदान देना था।
रक्तदान शिविर के दौरान आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। जिला चिकित्सालय कोंडागांव के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने जवानों के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर आईटीबीपी के अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। जवानों द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 41वीं वाहिनी आईटीबीपी भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेती रहेगी तथा आमजन को रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों के लिए प्रेरित करती रहेगी।

🟥 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!