
🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
ग्राम -कानागांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
*मैत्री चौपाल लगाकर ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक एवं निः शुल्क विधिक सहायता योजनाओं कि दी जानकारी* ।
*आज दिनांक 14-06-2026 को*
*माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव* *श्री खिलावन राम रीगरी* के *मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार तथा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के निर्देशन* में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों कि समस्याओं को समझना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति उनको जागरूक करना तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना रहा।
शिविर में **अधिकार मित्र मनीषा माथरा थाना एड़का* के द्वारा लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण कि योजनाओं के बारे में बताया गया व निःशुल्क विधिक सलाह,सहायता, विधिक सेवा के पात्र व्यक्ति, पीड़ित क्षतिपूर्ति राशि , बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006,मानव तस्करी, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005,वन स्टॉप सखी सेंटर साथ ही शासन की विभिन्न योजनाएं श्रम विभाग से श्रमकार्ड, तेंदुपत्ता कार्ड से मिलने वाले लाभ के बारे में लोगों को बताया गया एवं 18 जुलाई 2026 को होने वाले विशेष लोक अदालत व नेशनल लोक अदालत के संबंध में ग्रामीणों को उनके राजीनामा योग्य प्रकरणों को आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित टॉल फ्री हेल्पलाईन नं. 15100 की जानकारी दी गई।
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रॉबिंसन गुरिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना एड़का निरीक्षक* *श्री सुदर्शन ध्रुव* ने नारायणपुर पुलिस द्वारा प्रारंभ किए गए ‘ *मांड़ मैत्री चौपाल* कार्यक्रम’ के उद्देश्यों ,पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास और सामंजस्य स्थापित करने एवं इसके थीम वाक्य ” *विग्रह से विश्वास”* के संबंध में जानकारी दी गई।
ग्रामीणों एवं युवा साथियों को शिक्षा,रोजगार से जोड़ने , स्वास्थ्य के प्रति सहज़ रहने, नशा से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया। गाँव के कुछ युवाओं को “माड़ मित्र “के रूप में चयनित किया गया ताकि पुलिस एवं आमजन के मध्य समन्वय स्थापित करने, गांव की समस्याओं एवं हालचाल से पुलिस को अवगत कराने, पुलिस के सतत् संपर्क रहने, तथा समय समय पर सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया, वही सड़क सुरक्षा, ड्राविंग लाइसेंस सम्बन्धी ज़रूरी दस्तावेजों व यातायात के नियमों को पालन करने लिए जागरूक किया गया, *सउनी श्री आत्मा राम टोंडे एवं सउनी श्री सुजीत देवनाथ* ने सायबर अपराध, सायबर ठगी के बारे में बताते हुए उससे बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दे कर टॉल फ्री नं. 1930 व विशेष कर डायल 112 के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया, शिविर में थाना स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल












