Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

सर्व समाज :- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लाए गए धर्म विधेयक कानून के समर्थन में विशाल सभा और रैली का आयोजन

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

जिला मुख्यालय नारायणपुर के बखरुपारा में साप्ताहिक बाजार स्थल में विशाल सभा और रैली का आयोजन सर्व समाज की और से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लाए गए ‘धर्म विधेयक कानून’ के समर्थन में किया गया। कार्यक्रम में इस दौरान सर्व समाज के प्रबुद्ध जनों और जनप्रतिनिधियों ने हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, देवी-देवताओं और गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया। साथ ही, उन भाई-बहनों से अपनी जड़ों की ओर लौटने का भावपूर्ण आह्वान किया गया जो अपनी मूल संस्कृति से दूर हो गए हैं। हजारों लोगो ने बखरूपारा से पैदल रैली निकालकर महामहिम राष्ट्रपति,राज्यपाल और मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपकर इस कानून का स्वागत किया गया। अपनी संस्कृति और अस्मिता को सुरक्षित करने के इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार जताया। “अपनी संस्कृति, अपनी पहचान – हमारा गौरव, हमारा अभिमान” जय जोहार! जय बूढ़ादेव!

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!