आईटीबीपी जवानों ने जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती मरीज कोटे सलाम उम्र 41 वर्ष कोटकुरसाईं जिला कांकेर के निवासी हैं जो वर्तमान में नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती है जिनका हीमोग्लोबिन (एच बी %) 4 ग्राम डेसी लीटर है जिन्हें तीन यूनिट रक्त आधान की आवश्यकता थी क्योंकि नारायणपुर ब्लड बैंक में रिप्लेस में भी रक्त उपलब्ध नहीं होने की वजह से A+ के दो रक्तदान दाताओं के द्वारा दो यूनिट रक्तदान किया गया और जो अन्य दानदाता आए थे उनकी मदद करने वह चाह कर भी मदद नहीं कर पाए क्योंकि ब्लड बैंक में रिप्लेस के लिए A+ की ब्लड उपलब्ध नहीं थी
स्थानीय पत्रकार की मदद से आईटीबीपी कमांडेंट 53 वीं वाहिनी कमांडेंट श्री संजय कुमार को भर्ती मरीज की स्थिति से अवगत कराया गया वह विलंब ना करते हुए आरक्षक नरेश कुमार को तत्काल जिला अस्पताल भेजा उन्होंने एक यूनिट रक्तदान किया एवं आईटीबीपी 38 वाहिनी के कमांडेंट श्री रोशन असवाल जी को भी अवगत कराने पर उन्होंने आरक्षक दिनेश कुमार सिरसाम को रक्तदान करने हेतु जिला अस्पताल भेजा उन्होंने भी 1 यूनिट रक्तदान किया
वर्दी में फौलाद सा जज्बा दिल में अपनों के लिए प्यार
वीर जवानों ने रक्तदान कर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की सरहद पर पसीना बहाने वाले इन हाथों ने आज जरूरमदों के लिए अपना खून देकर यह बताएं की सेवा परमो धर्म उनके जीवन का मूल मंत्र है इन असली नायकों को हमारा सलाम

🟦 चीफ एडिटर –  डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!