Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

शहीद स्मृति रात्रिकालीन फुटबॉल महासंग्राम : – वीरों को नमन, युवाओं का जोश

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

शहीद स्मृति रात्रिकालीन फुटबॉल महासंग्राम :-  वीरों को नमन, युवाओं का जोश

*नारायणपुर पुलिस द्वारा शहीद वीर जवानों की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन; डीआरजी विजेता तो टीएफसी रही उप विजेता*

🔷 16 टीमों की सहभागिता से खेल परिसर ग्राउंड में हुआ सफल आयोजन

🔷 डीआरजी टीम बनी विजेता, टीएफसी उपविजेता एवं फॉरेस्ट विभाग नारायणपुर की टीम रही तृतीय स्थान पर

🔷 युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने की पहल

📂 पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शहीद वीर जवानों की स्मृति में दिनांक 10.04.2026 से खेल परिसर ग्राउंड, नारायणपुर में आयोजित रात्रिकालीन 5-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का दिनांक 19.04.2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आपसी समन्वय एवं सकारात्मक ऊर्जा का विकास करना तथा शहीद जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करना रहा।

📂 फाइनल मुकाबले के पूर्व दिनांक 18.04.2026 को बालिकाओं को प्रोत्साहित करने हेतु एक विशेष सद्भावना मैच का आयोजन किया गया, जिसमें लामा एकेडमी ‘ए’ एवं लामा एकेडमी ‘बी’ की टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में लामा एकेडमी ‘बी’ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से विजय प्राप्त की। यह पहल बालिकाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, आत्मविश्वास विकसित करने एवं उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

📂 प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से डीआरजी टीम ने इस मुकाबले को जीत कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। घोषित पुरस्कारों के अनुसार विजेता डीआरजी टीम को ₹17,000/- की नगद राशि प्रदान की गई, उपविजेता टीएफसी टीम को ₹13,000/- तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली फॉरेस्ट विभाग नारायणपुर की टीम को ₹10,000/- नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। व्यक्तिगत पुरस्कारों में मेहतर कोर्राम (डीआरजी) को 06 गोल के साथ टॉप गोल स्कोरर तथा मुलक नाग (डीआरजी) को पूरे टूर्नामेंट में मात्र 01 गोल खाने पर बेस्ट गोलकीपर घोषित किया गया।

📂 समापन अवसर पर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं अनुशासन की सराहना करते हुए सभी विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दी गईं। नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

📂 पूरे प्रतियोगिता आयोजन के दौरान पूर्व डीवीसीएम सुखलाल जुर्री, जो माओवादी संगठन में मुख्य रूप से चिकित्सा का कार्य करता था, के द्वारा खिलाड़ियों को निरंतर मेडिकल सपोर्ट प्रदान किया गया। उनके द्वारा मैच के दौरान चोटिल खिलाड़ियों का त्वरित प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे प्रतियोगिता का संचालन सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। समाज की मुख्य धारा में जुड़ने के पश्चात वे वर्तमान में समाज कल्याण एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सकारात्मक परिवर्तन का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

📂 समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय सबद्रा (भा.पु.से.), श्री ऐश्वर्य चंद्राकर (रा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी छोटे डोंगर श्री अभिषेक केसरी, उप पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद खलखो, श्री आशीष कुमार नेताम, रक्षित निरीक्षक श्री मोहसिन खान सहित खेल प्रेमी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

🟪चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!