Breaking News
नारायणपुर चालचेर के जंगलों में माओवादियों का हथियार डंप बरामद, SLR-INSAS राइफल सहित 104 कारतूस और संचार उपकरण जब्त *129वीं वाहिनी BSF के जवान बने 8 वर्षीय बच्चे के लिए देवदूत, जहरीले कीट के काटने पर तत्काल उपचार कर अस्पताल पहुंचाया, बचाई जान* नक्सलवाद के साये से बाहर निकलते ही आदिंगपार में बढ़ने लगी पर्यटकों की चहल-पहल, प्राकृतिक सौंदर्य बना आकर्षण का केंद्र वेतन विसंगति और पदोन्नति के साथ पीवी ऐप की व्यवहारिक समस्याओं के निराकरण की मांग नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, विधि से संघर्षरत बालक को भेजा बाल संप्रेषण गृह राउत नाचा की थाप, आतिशबाजी की चमक और आस्था का उत्साह… गोपाष्टमी पर नारायणपुर में दिखी सामाजिक एकजुटता की मिसाल

नारायणपुर चालचेर के जंगलों में माओवादियों का हथियार डंप बरामद, SLR-INSAS राइफल सहित 104 कारतूस और संचार उपकरण जब्त

🟥 रिपोर्टर डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला नारायणपुर

🔹 नारायणपुर पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता।

🔹 थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत चालचेर के जंगलों से माओवादियों द्वारा छुपाए गए हथियार, कारतूस, संचार उपकरण एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद।

🔹 आत्मसमर्पित माओवादी कैडर से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई।

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल एवं श्री देशमुख परिस अनिल, भा.पु.से., उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के निर्देशन में जिले में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार एवं श्री ऐश्वर्य चंद्राकर, श्री धनंजय सिंह, समादेष्टा, 86वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस छोटेडोंगर श्री मनोज मंडावी के मार्गदर्शन में दिनांक 24.11.2026 को 86वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल एवं थाना ओरछा के जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।

मामले का विवरण – दिनांक 24.11.2026 को आत्मसमर्पित माओवादी कैडर से पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर 86वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल एवं थाना ओरछा के जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत चालचेर के जंगलों में सर्चिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा माओवादियों के छुपाए गए हथियार, कारतूस, संचार उपकरण एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई।

बरामद सामग्री का विवरण –

1. हथियार –

– 7.62 एमएम एसएलआर राइफल – 01 नग
– 5.56 एमएम इंसास राइफल – 01 नग
– देशी कट्टा – 01 नग

2. कारतूस –

– 7.62 एमएम कारतूस – 52 नग
– 5.56 एमएम कारतूस – 52 नग

3. मैगजीन –

– एसएलआर मैगजीन – 02 नग
– इंसास मैगजीन – 03 नग

4. अन्य सामग्री –

– रेडियो सेट (वॉकी-टॉकी, Baofeng कंपनी) – 02 नग
– रेडियो सेट की अतिरिक्त बैटरी – 01 नग
– लेजर पॉइंटर पेन – 01 नग

नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा जिले में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु नक्सल विरोधी अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!