Breaking News
घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर

44 वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा अबूझमाड़ के दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्र में विशेष मेडिकल कैंप का सफल आयोजन

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला- नारायणपुर

44 वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा अबूझमाड़ के दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्र में विशेष मेडिकल कैंप का सफल आयोजन
44वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) *कमांडेंट श्री सिद्धिक पी.पी. के निर्देशन में* अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्र में विशेष मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया।इनके माध्यम से 4 COB के अंतर्गत आने वाले कुल 14 गांवों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

मेडिकल कैंप के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सा टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस पहल से सैकड़ों ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध हो सकीं, जिससे उन्हें दूरस्थ अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

इसके अतिरिक्त, कैंप में उपस्थित ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों के कारण, लक्षण एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन) और सैनिटाइजेशन के महत्व पर भी जागरूक किया गया, ताकि क्षेत्र में बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशामुक्ति के प्रति भी जागरूक किया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए आईटीबीपी के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।आईटीबीपी द्वारा इस प्रकार के सिविक एक्शन कार्यक्रम क्षेत्र में सुरक्षा के साथ-साथ जनसंपर्क और विश्वास निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!