

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
*अबूझमाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों से बढ़ी प्रशासनिक पहुंच, ओरछा में 193 और गारपा में 82 आवेदन प्राप्त*

*कलेक्टर ने सभी आवेदनों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश*
*अप्रैल माह में विभिन्न ग्रामों में निर्धारित तिथियों पर लगातार आयोजित हो रहे शिविर*
नारायणपुर, 02 अप्रैल 2026 // कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा अप्रैल 2026 में विभिन्न स्थानों पर जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 1 अप्रैल को ओरछा और 2 अप्रैल को गारपा में शिविर आयोजित किए गए, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित ओरछा में 193 और गारपा में 82 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।
ओरछा में आयोजित शिविर में भूमि मरम्मत के लिए 36 आवेदन, सोलर प्लेट लगाने हेतु 27 और डबरी के लिए 27 आवेदन प्राप्त हुए, प्रधानमंत्री आवास के लिए 21 आवेदन, कृषि कार्य हेतु बोर खनन के 15 और सड़क निर्माण के 10 आवेदन मिले, जाति प्रमाण पत्र के लिए 9, आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए 8 तथा हैंडपंप/बोर खनन और निवास प्रमाण पत्र के लिए 7-7 आवेदन सहित कुल 193 आवेदन प्राप्त हुए।
वहीं गारपा में आयोजित शिविर में आधार कार्ड हेतु 12, राशन कार्ड हेतु 6, जाति प्रमाण पत्र के लिए 9, निवास प्रमाण पत्र हेतु 1, स्वास्थ्य विभाग में 35, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 10 आवेदन सहित कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए।
इन शिविरों में जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर रहे हैं तथा लंबित आवेदनों को अति शीघ्र निराकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित हो रहे हैं, जिसके तहत 04 अप्रैल को कौशलनार, 06 को दण्डवन, 08 को कस्तूरमेटा, 10 को कुतुल, 14 को एड़का, 18 को कोहकामेटा, 20 को आकाबेड़ा, 22 को छिनारी, 25 को बेनूर, 27 को रेमावंड तथा 30 अप्रैल को छोटेडोंगर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने नजदीकी शिविर स्थल पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल













