Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

नारायणपुर को मिली 09 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात :- कलेक्टर नम्रता जैन ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को किया रवाना

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

नारायणपुर को मिली 09 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस की सौगात

कलेक्टर नम्रता जैन ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को किया रवाना

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया संबल, दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी त्वरित सहायता

नारायणपुर, 01 अप्रैल 2026// जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य शासन द्वारा 1 अप्रैल 2026 को 09 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें 08 बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं 01 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस शामिल हैं, जो आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेंगी।

कार्यालय कलेक्टर परिसर में कलेक्टर नम्रता जैन की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नई एंबुलेंस सेवाओं के शुरू होने से जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी या अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में समय पर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना संभव होगा, जिससे जीवनरक्षा की संभावना बढ़ेगी।

इन एंबुलेंस में उपलब्ध बेसिक और एडवांस लाइफ सपोर्ट सुविधाएं मरीजों को रास्ते में ही प्राथमिक उपचार प्रदान करेंगी, जिससे गंभीर स्थिति में भी उपचार की निरंतरता बनी रहेगी। साथ ही, स्वास्थ्य केंद्रों के बीच समन्वय और रेफरल व्यवस्था भी अधिक प्रभावी होगी। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को विस्तारित करेगी, बल्कि जिले में आमजन के विश्वास को भी सशक्त बनाएगी। अब जरूरतमंदों को समय पर इलाज मिल सकेगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता दोनों में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि बृज मोहन देवागन, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर. कुंवर, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद भोयर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सिंह बघेल सहित एनएचएम एवं 108 संजीवनी एक्सप्रेस से जुड़े अधिकारी और चिकित्सकीय दल उपस्थित रहे।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!