Breaking News
मासूम से दरिंदगी के आरोपी पर नारायणपुर पुलिस का शिकंजा, त्वरित कार्रवाई कर किया गिरफ्तार अबूझमाड़ के दुर्गम वनांचल में बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रोशनी और भाईचारे के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश नक्सलमुक्त अबूझमाड़ में पहली बार दिवाली की धूम, डोडीमरका गांव दीपों की रोशनी से जगमगाया* 86वीं वाहिनी BSF की मानवीय पहल: सिविक एक्शन प्रोग्राम के जरिए ग्रामीणों को राहत और स्वास्थ्य सुविधा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत BSF की 86वीं वाहिनी की जनकल्याणकारी पहल, ग्रामीणों को बांटी उपयोगी सामग्री एवं लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश

लाल आतंक का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब : – कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी*

*कुतुल और आसपास के गांवों में पहुंचा मोबाइल नेटवर्क, संचार और जानकारी का खुला नया रास्ता*

*नियद नेल्ला नार योजना, एलडब्ल्यूई-II के तहत दुर्गम क्षेत्रों में पहुंच रही मूलभूत सुविधाएं*

नारायणपुर, 01 मार्च 2026 // राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा नियद नेल्ला नार योजना, एलडब्ल्यूई-II एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत अबूझमाड़ के दुर्गम और पूर्व में सुविधाओं से वंचित गांवों में अब मूलभूत सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में अबूझमाड़ क्षेत्र में मोबाइल टॉवर स्थापित कर ग्रामीणों को संचार सुविधा से जोड़ा जा रहा है, जिससे वे देश-दुनिया की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ आधुनिक संचार माध्यमों का उपयोग कर सकेंगे।

जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कुतुल में 16 जनवरी 2026 को नया मोबाइल टॉवर स्थापित किया गया है। टॉवर शुरू होने से कुतुल सहित आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण है। अब क्षेत्र के लोग दूरसंचार सेवाओं का लाभ लेते हुए शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उनसे जुड़कर लाभान्वित हो सकेंगे।

कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में मोबाइल टॉवर स्थापित होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर नेटवर्क कवरेज मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को दैनिक जीवन में संचार की सुविधा प्राप्त हो रही है और वे अपने परिजनों से आसानी से संपर्क कर पा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल अबूझमाड़ क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्रामीणों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!