धोबी समाज ने हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव से मनाया संत शिरोमणि गाडगे महाराज जयंती

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला  – नारायणपुर

नारायणपुर धोबी समाज द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 फरवरी 2026 को संत शिरोमणि गाडगे महाराज जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम देवांगन स्थित धोबी समाज भवन, नारायणपुर में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह एक भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। यह शोभायात्रा धोबी समाज भवन से प्रारंभ होकर जगदीश मंदिर, चांदनी चौक और पाठक चौक होते हुए पुनः धोबी समाज भवन पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने गाडगे महाराज के जयघोष लगाए।

शोभायात्रा के पश्चात समाज भवन में एक सादगीपूर्ण लेकिन प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष नारायणपुर श्री इंद्र प्रसाद बघेल जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ नेता श्री बृजमोहन देवांगन जी, वार्ड पार्षद श्री जयप्रकाश शर्मा जी, अध्यक्ष सनातन धर्म मंच श्री नारायण प्रसाद साहू जी, सर्व पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह बघेल जी सहित अन्य समाजों से आए हुए पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

अतिथियों के आगमन पर समाज के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। अतिथियों ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गाडगे महाराज के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए समाज के लिए प्रेरणादायक वक्तव्य दिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और समाज के सदस्यों के बीच सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में धोबी समाज के अध्यक्ष श्री निरंजन कुमार नाग, उपाध्यक्ष श्री खेमलाल नाग, सचिव श्री दीपक कुमार नाग, कोषाध्यक्ष श्री बद्रीनाथ नाग, सहसचिव श्री कीर्तन नाग, संगठन मंत्री श्री शिव नाग एवं संरक्षक श्री रविंद्र नाग सहित समाज के सैकड़ों महिला एवं पुरुष सदस्यों ने अपना विशेष योगदान दिया।

इस प्रकार यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!