Breaking News
53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया

अबूझमाड़ मुख्यालय ओरछा स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में पूर्व अधीक्षिका श्रीमती शांति उसेंडी की पुनः पदस्थापना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

🟪 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला  – नारायणपुर

 

नारायणपुर – अबूझमाड़ मुख्यालय ओरछा स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में पूर्व अधीक्षिका श्रीमती शांति उसेंडी की पुनः पदस्थापना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि जयबती पोयाम ने इस निर्णय पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे छात्राओं की सुरक्षा एवं शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बताया है।
जयबती पोयाम ने आरोप लगाया कि पूर्व में गंभीर शिकायतों, छात्रावास में अनियमितता, बालिकाओं के साथ दुर्व्यवहार तथा राशन गड़बड़ी जैसे मामलों के बाद प्रशासन ने अधीक्षिका को हटाया था। ऐसे में पुनः उसी छात्रावास में पदस्थापना प्रशासनिक निर्णय पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
उन्होंने कहा कि अधीक्षिका की लापरवाही को लेकर लगातार शिकायतें और ज्ञापन प्रशासन को दिए जाते रहे हैं, बावजूद इसके कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। पोयाम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आदेश निरस्त नहीं किया गया तो ओरछा क्षेत्र के ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे।
उन्होंने प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि 6 दिवस के भीतर आदेश वापस नहीं लिया गया तो ग्रामीणों एवं छात्राओं के साथ उग्र जनआंदोलन किया जाएगा। प्रस्तावित आंदोलन में कलेक्टर कार्यालय घेराव, सड़क प्रदर्शन तथा शिक्षा मंत्री का पुतला दहन शामिल रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!