Breaking News
53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया

जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों को जनगणना संबंधी दी गई विस्तृत प्रशिक्षण :- कलेक्टर ने चार्ज अधिकारियों को दिया जनगणना को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों को जनगणना संबंधी दी गई विस्तृत प्रशिक्षण

कलेक्टर ने चार्ज अधिकारियों को दिया जनगणना को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश

नारायणपुर, 20 फरवरी 2026// आगामी
जनगणना-2027 के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स हीरेन्द्र कुमार सिन्हा, यशवर्धन सिंह द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी देना तथा फील्ड स्तर पर कार्यरत अमले को कार्यकुशल बनाना रहा। कार्यक्रम में बताया गया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। यह आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं नीतिगत निर्णयों के लिए आधार प्रदान करता है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जनगणना के चरणों, डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, गोपनीयता बनाए रखने तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही संभावित चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जनगणना-2027 सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डॉ. सुमित गर्ग, डीपीएसओ एके साय पैकरा तहसीलदार सौरभ चौरसिया सहित चार्ज अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति थे।

🟪 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!