Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

38वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) द्वारा अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की

🟪 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

 

 

38वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) द्वारा अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। 38वीं वाहिनी के सेनानी श्री रोशन सिंह असवाल के निर्देशन एवं श्री अशोक कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी (2IC) के नेतृत्व में अबूझमाड़ के जंगलों में COB Jatloor से SAT टीम द्वारा इलाका हॉवेल और डोंगरिपारा के जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया।

इस अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में छुपाकर रखे गए एक बड़े समानों का जखीरा बरामद किया गया। बरामद जखीरे से नक्सली गतिविधियों में प्रयुक्त होने वाली भारी मात्रा में बारूद, डेटोनेटर, दवाइयां, बैनर, उपकरण आदि सामग्री जब्त की गई है। इस बरामदगी से क्षेत्र में नक्सलियों की मंशा एवं उनकी परिचालन क्षमता को करारा झटका लगा है।

दुर्गम एवं संवेदनशील इलाकों में सतर्कता, सटीक सूचना संकलन एवं जवानों की उच्च स्तर की पेशेवर दक्षता के चलते यह अभियान सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस सफलता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है तथा नक्सल विरोधी अभियानों को नई मजबूती मिली है।
आईटीबीपी की 38वीं वाहिनी क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सघन अभियान जारी रखे जाएंगे।

🟥 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!