Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

53 वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा अबूझमाड़ के  20 छात्रा/छात्राओं को भ्रमण हेतु दिल्ली रवाना किया

🟪 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला – नारायणपुर

53 वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र के          20 छात्रा/छात्राओं को भ्रमण हेतु दिल्ली रवाना किया गया

 

17वे आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 20 युवा छात्र/छात्राओं का समूह 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, नारायणपुर से साउथ वेस्ट दिल्ली के लिए प्रस्थान।
गृह मंत्रालय भारत सरकार के प्रोत्साहन स्वरूप आदिवासी युवाओं के विकास के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन, कांकेर एवं क्षेत्रीय मुख्यालय ( भुवनेश्वर)भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किया जा रहे 17वे आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के नेतृत्व में जिला नारायणपुर( छत्तीसगढ़ ) के नक्सल प्रभावित गांवों के 18 से 22 वर्ष के 20 युवा छात्र-छात्राओं (10 छात्र एवं 10 छात्रओ)के समूह को दिनांक 03.02.2026 को श्री संजय कुमार, सेनानी 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सामरिक मुख्यालय 53वीं वाहिनी नारायणपुर से साउथ वेस्ट दिल्ली के लिए हरी झंण्डी दिखाकर प्रस्थान किया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत में श्री संजय कुमार, सेनानी 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सभी युवा छात्र/छात्राओं से परिचय प्राप्त करते हुए उनका स्वागत किया तथा 17वे आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य से जनजातीय लोगों का वह समूह जिसकी भाषा, संस्कृति, जीवनशैली और आर्थिक तथ्यों सामाजिक परिस्थितिया भिन्न भिन्न होती हैं तथा सभी जनजातीया भारत के विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में निवास करती हैं, के युवाओं को उनकी विभिन्न विकासात्मक, कौशल विकास, शैक्षणिक एवं रोजगार के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ उन्हें भारत के अलग-अलग राज्यों की भाषा, संस्कृति एवं जीवनशैली तथा तकनीकी और औद्योगिक उन्नति के बारे में जानकारी प्रदान करवाना है इस प्रकार से छात्राओं और युवाओं को देश के दूसरे भागों में रहने वाले अपने सहकर्मी समूहो के साथ बातचीत करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलते हैं तो उनकी उनके बीच व्याप्त अतिवादी गतिविधियों को काम किया जा सकता है तथा आदिवासी युवाओं को सकारात्मक रूप से शिक्षित कर संवेदनशील बनाने और उनको भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने में सक्षम बनाया जा सकता है। इसके लिए इस प्रकार के आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम बहुत ही मददगार हो सकते हैं।
कार्यक्रम के समापन में श्री संजय कुमार , सेनानी 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा युवा छात्र/छात्राओं को जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से साउथ वेस्ट दिल्ली का भ्रमण करने हेतु प्रस्थान करने व सभी के मनोबल को बढ़ाते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की गई । इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री संजय कुमार भारद्वाज, द्वितीय कमान श्री प्रशांत सोनी उप सेनानी, डॉ. ए. सूप्रदीप रेड्डी (सी.एम.ओ.) व सामरिक मुख्यालय 53वीं वाहिनी में उपस्थित सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!