
🟪 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟦 जिला – नारायणपुर
*दुर्लभ रोगों के सफल उपचार पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों का हुआ गणतंत्र दिवस समारोह पर सम्मान*

जिले के हाई स्कूल मैदान ,नारायणपुर में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला अस्पताल नारायणपुर के चिकित्सक डॉ. हिमांशु सिन्हा एवं डॉ. धनराज सिंह दरसेना को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित चिकित्सकीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान माननीय सांसद श्री महेश कश्यप जी द्वारा कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन गुरिया एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।
यह सम्मान पिछले दो वर्षों में जिले में चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और असाधारण कार्यों के लिए दिया गया। सम्मान समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
डॉ. हिमांशु सिन्हा एवं डॉ. धनराज सिंह दरसेना ने जिला नारायणपुर में कई जटिल एवं दुर्लभ मामलों में सफल उपचार कर जिले को चिकित्सा क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। इनमें प्रमुख रूप से—
1. भारत का तीसरा एवं छत्तीसगढ़ का पहला दुर्लभ “क्यूटेनियस नोकार्डिया इंफेक्शन” का सफल निदान एवं उपचार,
2. हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) की स्थिति में समय पर सीपीआर देकर मरीज की जान बचाना,
3. दुनिया में एक मिलियन में एक पाए जाने वाले दुर्लभ रोग “इंसुलिनोमा” का सफल उपचार,
4. आपातकालीन परिस्थितियों में सदैव तत्पर रहकर मरीजों को त्वरित एवं प्रभावी उपचार प्रदान करना शामिल है।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने दोनों चिकित्सकों के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
🟥 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल












