Breaking News
मासूम से दरिंदगी के आरोपी पर नारायणपुर पुलिस का शिकंजा, त्वरित कार्रवाई कर किया गिरफ्तार अबूझमाड़ के दुर्गम वनांचल में बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रोशनी और भाईचारे के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश नक्सलमुक्त अबूझमाड़ में पहली बार दिवाली की धूम, डोडीमरका गांव दीपों की रोशनी से जगमगाया* 86वीं वाहिनी BSF की मानवीय पहल: सिविक एक्शन प्रोग्राम के जरिए ग्रामीणों को राहत और स्वास्थ्य सुविधा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत BSF की 86वीं वाहिनी की जनकल्याणकारी पहल, ग्रामीणों को बांटी उपयोगी सामग्री एवं लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश

77वें गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद महेश कश्यप होंगे मुख्य अतिथि

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*77वें गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद महेश कश्यप होंगे मुख्य अतिथि*

*जिला मुख्यालय में प्रातः 9 बजे ध्वज फहराने के साथ होगा कार्यक्रम का शुभारंभ*

नारायणपुर, 24 जनवरी 2026 // जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप होंगे। जिला स्तर पर बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जाएगा। माननीय मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 09:00 बजे ध्वज फहराया जाएगा एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन होगा। इसके पश्चात प्रातः 09:05 बजे परेड का निरीक्षण किया जाएगा तथा हर्ष फायर किया जाएगा। प्रातः 09:10 बजे परेड का मार्चपास्ट संपन्न होगा। प्रातः 09:25 बजे जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा एवं हर्ष सूचक गुब्बारे छोड़े जाएंगे।

इसके उपरांत प्रातः 09:50 बजे परेड का निष्क्रमण किया जाएगा, जिसके बाद परेड दलों के प्रभारियों से परिचय प्राप्त कर फोटो सेशन आयोजित होगा। प्रातः 10:00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। प्रातः 10:10 बजे स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 10:35 बजे राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रातः 10:50 बजे मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं मार्चपास्ट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। अंत में प्रातः 11:00 बजे आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन होगा।

🟪 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!