Breaking News
सर्व समाज :- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लाए गए धर्म विधेयक कानून के समर्थन में विशाल सभा और रैली का आयोजन शहीद स्मृति रात्रिकालीन फुटबॉल महासंग्राम : – वीरों को नमन, युवाओं का जोश वनमंत्री मा. केदार कश्यप ने किया शहीद श्री बिरेंद्र सिंह शोरी शौर्य पुलिस ट्रेनिंग एरिना एवं शहीद श्री खोटलू राम कोर्राम पुलिस जिम का लोकार्पण, जवानों को मिली आधुनिक प्रशिक्षण एवं हाईटेक फिटनेस सुविधाएं नारायणपुर के वनांचल में मिली दुर्लभ पेंटेड लेपर्ड गेको छिपकली नारायणपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई : पीएनबी बैंक गबन मामला और महिला की हत्या प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल देवदूत बने जवान :- 44 वीं वाहिनी आईटीबीपी ने सड़क हादसे में घायल नागरिकों को दी जीवनदान, तत्काल किया प्राथमिक उपचार

मकसोली में घर-घर पहुँचा राशन :- ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

🟦 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला – नारायणपुर

मकसोली में घर-घर पहुँचा राशन

ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

नारायणपुर, 19 जनवरी 2026// ओरछा विकासखण्ड के अंदरूनी ग्राम मकसोली में कलेक्टर नम्रता जैन के सार्थक और संवेदनशील प्रयासों से राशनकार्डधारी हितग्राहियों को घर पहुँच राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें राशन प्राप्त करने के लिए 12 से 15 किलोमीटर तक पैदल नहीं चलना पड़ेगा।
दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों की समस्याओं को समझते हुए जिला प्रशासन ने यह मानवीय कदम उठाया, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। कलेक्टर नम्रता जैन के नेतृत्व में जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। घर-घर राशन वितरण की यह व्यवस्था प्रशासन की जनहितैषी सोच और ग्रामीणों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

वनमंत्री मा. केदार कश्यप ने किया शहीद श्री बिरेंद्र सिंह शोरी शौर्य पुलिस ट्रेनिंग एरिना एवं शहीद श्री खोटलू राम कोर्राम पुलिस जिम का लोकार्पण, जवानों को मिली आधुनिक प्रशिक्षण एवं हाईटेक फिटनेस सुविधाएं

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

वनमंत्री मा. केदार कश्यप ने किया शहीद श्री बिरेंद्र सिंह शोरी शौर्य पुलिस ट्रेनिंग एरिना एवं शहीद श्री खोटलू राम कोर्राम पुलिस जिम का लोकार्पण, जवानों को मिली आधुनिक प्रशिक्षण एवं हाईटेक फिटनेस सुविधाएं

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!