Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

आईटीबीपी एवं डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही में आदिंगपार – कुमेरादी क्षेत्र से बीजीएल सेल बरामद

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर (छ.ग.)

*आईटीबीपी एवं डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही में आदिंगपार–कुमेरादी क्षेत्र से बीजीएल सेल बरामद*

नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया (भा.पु.से.), सेनानी 53वीं वाहिनी आईटीबीपी श्री संजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी श्री संजय कुमार भारद्वाज एवं उप सेनानी श्री प्रशांत सोनी के मार्गदर्शन में निरंतर नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 18.01.2026 को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल 53वीं वाहिनी एवं डीआरजी की संयुक्त टीम को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि नक्सली तत्वों द्वारा आदिंगपार–कुमेरादी क्षेत्र के जंगलों में कुछ संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई है। प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त क्षेत्र में सघन सर्च एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान आईटीबीपी आदिंगपार ई समावय, कंपनी कमांडर श्री आज़ाद तथा डीआरजी से सहायक उप निरीक्षक श्री नरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में संचालित किया गया। सर्च अभियान के दौरान आदिंगपार एवं कुमेरादी के जंगल क्षेत्र में एक संदिग्ध झिल्ली (पॉलीथीन) दिखाई देने पर मौके पर रुककर क्षेत्र की बारीकी से तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान नक्सली तत्वों द्वारा गोलाबारी की गतिविधियों में उपयोग की जा सकने वाली *82 नग बीजीएल सेलबरामद की गई*।
बरामद समस्त सामग्री को मौके पर विधिवत जप्त कर लिया गया है। जप्त सामग्री के संबंध में अग्रिम जांच एवं तकनीकी विश्लेषण की कार्यवाही जारी है।

सर्च अभियान के दौरान क्षेत्र में पूर्ण सतर्कता, घेराबंदी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संपूर्ण अभियान शांतिपूर्ण एवं खैरियतपूर्वक संपन्न हुआ।

आईटीबीपी एवं डीआरजी द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर सर्च अभियान, गश्त एवं निगरानी के माध्यम से शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

🟦 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!