Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के अंतर्गत आज 63 माओवादियों ने हिंसा छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया

🟥 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – दंतेवाड़ा

*बस्तर में बदलाव की नई बयार, 63 माओवादियों ने किया सरेंडर*

 

*दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़*

दंतेवाड़ा पुलिस और सीआरपीएफ के प्रयासों से कुल 63 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इसमें 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में 8 लाख के 7 इनामी, 5 लाख के 7 इनामी, 2 लाख के 8 इनामी और 1 लाख के 11 इनामी नक्सली शामिल हैं। ये माओवादी दरभा डिवीजन, दक्षिण बस्तर, पश्चिम बस्तर और ओडिशा राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय थे।

आत्मसमर्पण करने वालों में मोहन कड़ती (DVC सदस्य), सुमित्रा कड़ती उर्फ द्रौपदी और हुंगी उर्फ अंकिता जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जो कई बड़ी नक्सली घटनाओं और मुठभेड़ों में शामिल रहे थे। दंतेवाड़ा पुलिस के अनुसार, पिछले 22 महीनों में जिले में अब तक 201 इनामी सहित कुल 571 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत अब तक कुल 1223 माओवादी मुख्यधारा में लौट चुके हैं।

🛑 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!