Breaking News
यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा भाजपा के डबल इंजन सरकार मे बिजली बिल मे पांच बार बढ़ोतरी किया गया!डबल इंजन की भाजपा सरकार लगातार महंगाई का बोझआम जनता पर डाल रही है 41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल सी०ओ०बी० कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण का सफल आयोजन पुलिस अधीक्षक ने सामान्य परेड का किया निरीक्षण एवं सलामी ग्रहण उपरांत बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास से जवानों की क्षमता हुई और मजबूत विग्रह से विश्वास की ओर” — छिनारी में 15 वर्षों बाद लौटी खुशियां, 9 परिवारों का अपने गांव में हुआ सम्मानपूर्वक पुनर्वास 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया

सेवांकुर भारत व वनवासी कल्याण आश्रम के रक्तदान शिविर में जवानों ने किया स्वैच्छिक योगदान

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

 

*सेवांकुर भारत व वनवासी कल्याण आश्रम के रक्तदान शिविर में जवानों ने किया स्वैच्छिक योगदान*

अबूझमाड़, नारायणपुर: एनीमिया से व्यापक रूप से प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए दंडकवन स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के स्थापना दिवस, धन्वंतरि जनकल्याण समिति के द्वितीय स्थापना वर्ष तथा सेवांकुर भारत के संयुक्त उत्सव के रूप में भी आयोजित किया गया।यह शिविर सेवांकुर भारत, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम तथा धन्वंतरि जनकल्याण समिति के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ। सीमा सशस्त्र बल की सारंगीपाल, फुलपाड़, ए-ब्लॉक, जोलटॉप तथा दंडकवन SSB कैंप के जवानों ने “रक्तदान वीर” के रूप में भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया एवं मानवता और सामाजिक दायित्व का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

शिविर की मुख्यतिथि भैंसगांव की सरपंच सुश्री बसंती उसेंडी, श्री सोमनाथ उसेंडी, SSB के कमांडेंट शर्मा जी केवटी, टू-आई-सी श्री महेंद्र सिंह, AC श्री विश्वराजीव कुमार, तथा श्री भाग सिंह गुज्जर सहित जिला अस्पताल नारायणपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु सिन्हा उपस्थिति मंचासीन रहे और उन्होंने कार्यक्रम को विशेष सहयोग प्रदान किया।

यह रक्तदान शिविर जिला चिकित्सालय नारायणपुर के सहयोग से तथा CMHO डॉ. टी. कुँवर एवं सिविल सर्जन-cum-अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद भोयर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर का संचालन और चिकित्सकीय नेतृत्व डॉ. हिमांशु सिन्हा द्वारा किया गया। लैब तकनीशियन अमल, ईश्वर, सोमजी तथा नर्स दिलीप पोयाम एवं जागेश्वर,रानू के सहयोग से कुल 32 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया।

दंडकवन स्वास्थ्य केंद्र (बीएसपी द्वारा संचालित) के चिकित्सा दल में डॉ. ओम टंडन, डॉ. अविनाश मेहरा, नर्सिंग स्टाफ श्रीमती दिव्या सिंह, याचना पटेल, सत्यवती जैन, दीपेंद्र बघेल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संपूर्ण कार्यक्रम की परिकल्पना, मेजबानी, संचालन और इस पुनीत कार्य की पहल डॉ. ओम टंडन और डॉ. अविनाश मेहरा द्वारा सेवांकुर भारत, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम तथा दंडकवन स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए एनीमिया प्रभावित क्षेत्र के लिए इसे जीवनदायी पहल करार दिया और अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान की अपील की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!