Breaking News
यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा भाजपा के डबल इंजन सरकार मे बिजली बिल मे पांच बार बढ़ोतरी किया गया!डबल इंजन की भाजपा सरकार लगातार महंगाई का बोझआम जनता पर डाल रही है 41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल सी०ओ०बी० कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण का सफल आयोजन पुलिस अधीक्षक ने सामान्य परेड का किया निरीक्षण एवं सलामी ग्रहण उपरांत बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास से जवानों की क्षमता हुई और मजबूत विग्रह से विश्वास की ओर” — छिनारी में 15 वर्षों बाद लौटी खुशियां, 9 परिवारों का अपने गांव में हुआ सम्मानपूर्वक पुनर्वास 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया

अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2026 का आयोजन अब होगा 31 जनवरी को :- वनमंत्री श्री कश्यप ने किया अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2026 की आधिकारिक टी-शर्ट का विमोचन

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*वनमंत्री श्री कश्यप ने किया अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2026 की आधिकारिक टी-शर्ट का विमोचन*

 

 

*अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2026 का आयोजन अब होगा 31 जनवरी को*

नारायणपुर, 06 जनवरी 2026// शांति, एकता और खेल भावना का संदेश देने वाली अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2026 की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी कड़ी में मैराथन की आधिकारिक टी-शर्ट का विमोचन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप के करकमलों से किया गया। इस दौरान मंत्री श्री कश्यप ने महत्वपूर्ण जानकारी दी की पूर्व में निर्धारित 25 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले इस मैराथन की तिथि में बदलाव करते हुए अब इसका आयोजन 31 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि शांति, सद्भाव और विकास का प्रतीक है। यह मैराथन देश-प्रदेश को यह संदेश देती है कि अबूझमाड़ क्षेत्र खेल, पर्यटन और सकारात्मक ऊर्जा का नया केंद्र बन रहा है।

विमोचित टी-शर्ट को मैराथन की थीम के अनुरूप आकर्षक एवं प्रेरणादायी रूप में डिजाइन किया गया है, जो शांति और एकजुटता के संदेश को दर्शाती है। अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2026 के माध्यम से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ शांति और विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत के अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल, वरिष्ठ नागरिक बृजमोहन देवांगन, कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया सहित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

🛑 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!