Breaking News
यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा भाजपा के डबल इंजन सरकार मे बिजली बिल मे पांच बार बढ़ोतरी किया गया!डबल इंजन की भाजपा सरकार लगातार महंगाई का बोझआम जनता पर डाल रही है 41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल सी०ओ०बी० कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण का सफल आयोजन पुलिस अधीक्षक ने सामान्य परेड का किया निरीक्षण एवं सलामी ग्रहण उपरांत बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास से जवानों की क्षमता हुई और मजबूत विग्रह से विश्वास की ओर” — छिनारी में 15 वर्षों बाद लौटी खुशियां, 9 परिवारों का अपने गांव में हुआ सम्मानपूर्वक पुनर्वास 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया

सुशासन एक्सप्रेस: वाईफाई युक्त चलित सेवा से गाँव-गाँव पहुँचेंगी जनकल्याणकारी सुविधाएं – ग्राम पंचायतों में 30 जनवरी तक दो वाहनों से किया जायेगा शिविरों का आयोजन

🟥 रिपोर्टर  -डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

 

*सुशासन एक्सप्रेस: वाईफाई युक्त चलित सेवा से गाँव-गाँव पहुँचेंगी जनकल्याणकारी सुविधाएँ*

*ग्राम पंचायतों में 30 जनवरी तक दो वाहनों से किया जायेगा शिविरों का आयोजन*

नारायणपुर, 07 जनवरी 2026 // जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक दस्तावेजों के निर्माण को सरल बनाने के उद्देश्य से जिले में “सुशासन एक्सप्रेस” वाहन का शुभारंभ किया गया है। यह पहल शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सुशासन एक्सप्रेस वाहन को वाईफाई सुविधा से युक्त चलित सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इस वाहन के माध्यम से आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाता, उज्जवला कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का निर्माण किया जाएगा। शिविरों के संचालन के दौरान आधार ऑपरेटर, स्व सहायता समूह की सक्रिय महिलाएं, सचिव, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा नोडल अधिकारी के रूप में एसडीएम की उपस्थिति सुनिश्चित रहेगी।

कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि शासन की योजनाएँ तभी सार्थक होती हैं जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचता है। इसी सोच के साथ सुशासन एक्सप्रेस को एक चलित जन-जागरूकता और सेवा वाहन के रूप में तैयार किया गया है, जो गाँव-गाँव जाकर लोगों को उनके अधिकारों और योजनाओं से जोड़ेगा। उन्होंने बताया कि सुशासन एक्सप्रेस ग्राम स्तर पर चौपाल, हाट बाजार तथा सार्वजनिक स्थलों पर रुककर नागरिकों से संवाद स्थापित करेगी और मौके पर ही सेवाएँ उपलब्ध कराएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 जनवरी को सुशासन एक्सप्रेस वाहन–1 द्वारा बाजार स्थल गारपा तथा वाहन–2 द्वारा बाजार स्थल आकाबेड़ा में शिविर आयोजित किया जाएगा। 09 जनवरी को आंगनवाड़ी के सामने होरादी तथा सामुदायिक भवन कुतुल में शिविर लगाए जाएंगे। 12 जनवरी को बालक आश्रम मसपुर एवं प्राथमिक शाला कलममानार में शिविर आयोजित होंगे।

इसी क्रम में 13 जनवरी को ग्राम पंचायत भवन मेटानार तथा ग्राम पंचायत कार्यालय पल्ली में, 14 जनवरी को आंगनबाड़ी भवन मुरहापदर एवं ग्राम पंचायत कार्यालय तोयनार में, 15 जनवरी को ग्राम पंचायत भवन मुरनार तथा ग्राम पंचायत कार्यालय मुलेगांव धौड़ाई में शिविर आयोजित होंगे। 16 जनवरी को आंगनबाड़ी भवन बेचा एवं ग्राम पंचायत कार्यालय कन्हारगांव में, 19 जनवरी को प्राथमिक शाला भवन किहकाड़ तथा ग्राम पंचायत कार्यालय देवगांव में तथा 20 जनवरी को ग्राम पंचायत भवन कोहकामेटा एवं ग्राम पंचायत कार्यालय गौरदण्ड में शिविर लगाए जाएंगे।

21 जनवरी को आरकेएम आश्रम इरकभट्टी तथा ग्राम पंचायत कार्यालय चमेली में, 22 जनवरी को ग्राम पंचायत भवन कच्चापाल एवं ग्राम पंचायत कार्यालय करमरी में, 23 जनवरी को आंगनबाड़ी भवन कानागांव तथा ग्राम पंचायत कार्यालय बागबेड़ा में, 27 जनवरी को कोडलियर गांव के समीप तथा ग्राम पंचायत कार्यालय बावड़ी में, 28 जनवरी को बालक आश्रम मोहन्दी एवं ग्राम पंचायत कार्यालय बोरपाल में, 29 जनवरी को बाजार स्थल कस्तुरमेटा तथा बालक आश्रम धुरबेड़ा में तथा 30 जनवरी को आंगनबाड़ी भवन किहकाड़ एवं घोटुल नेलांगुर में शिविर संपन्न किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने निकटतम शिविर स्थल पर समय पर उपस्थित होकर सुशासन एक्सप्रेस के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं का लाभ लें। नागरिक आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लेकर पहुँचें, जिससे आधार, आयुष्मान, जाति, निवास, श्रम, जॉब कार्ड, मतदाता पहचान पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों का त्वरित निर्माण किया जा सके। जिला प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शी, संवेदनशील और सहभागी प्रशासन के माध्यम से शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुँचाना और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करना है।

🛑 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!