Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

जादू-टोना के संदेह पर महिला की नृशंस हत्या, थाना सोनपुर में मामला पंजीबद्ध

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*जादू-टोना के संदेह पर महिला की नृशंस हत्या, थाना सोनपुर में मामला पंजीबद्ध*

🔺 थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम इरपानार में जादू-टोना (टोनही) के संदेह में महिला की हत्या का मामला।

🔺 थाना सोनपुर में BNS की धारा 103, 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध

आज दिनांक 31.12.2025 को श्री लक्ष्मण मेटामी, निवासी ग्राम इरपानार, थाना सोनपुर, जिला नारायणपुर द्वारा थाना सोनपुर में उपस्थित होकर सूचना दी गई कि दिनांक 30.12.2025 को सायं लगभग 19:00 बजे, जब वह अपने साला श्री सोमारु वड्डे के घर आग तापने गया हुआ था, उसी दौरान उसकी पत्नी श्रीमती शेली बाई मेटामी, पति श्री लक्ष्मण मेटामी, उम्र 48 वर्ष, को मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे एवं साथियों के द्वारा मृतका के घर में जबरन प्रवेश कर लकड़ी के डंडे एवं फरसा के बेंट से सिर एवं शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें पहुंचाकर हत्या किया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतका की हत्या अंधविश्वास एवं जादू-टोना के संदेह के कारण की गई है। उक्त घटना के संबंध में थाना सोनपुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103, 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 12/2025 पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है। मामले में मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

🛑 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

===

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!