Breaking News
घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर

आत्मसमर्पित हितग्राहियों को लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़ने की दिशा में प्रशासन की सशक्त पहल* *पुनर्वास केन्द्र में मतदाता पंजीयन अभियान, वोटर आईडी निर्माण हेतु फॉर्म भरवाए गए

*आत्मसमर्पित हितग्राहियों को लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़ने की दिशा में प्रशासन की सशक्त पहल*
*पुनर्वास केन्द्र में मतदाता पंजीयन अभियान, वोटर आईडी निर्माण हेतु फॉर्म भरवाए गए**

 

नारायणपुर 1 जनवरी 2026/जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा आत्मसमर्पित नक्सल प्रभावित हितग्राहियों के सर्वांगीण पुनर्वास एवं सामाजिक मुख्यधारा में पुनः एकीकरण की दिशा में निरंतर प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में *कलेक्टर नम्रता जैन,* के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में दिनांक 01 जनवरी 2026 को जिला परियोजना लाइवलीहूड कॉलेज नारायणपुर अंतर्गत संचालित पुनर्वास केन्द्र में निवासरत आत्मसमर्पित हितग्राहियों के मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु विशेष मतदाता पंजीयन अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान के अंतर्गत पुनर्वास केन्द्र में उपस्थित आत्मसमर्पित हितग्राहियों के वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने हेतु आवश्यक आवेदन फॉर्म पटवारी के माध्यम से पूर्ण कराए गए, जिससे वे अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग कर सकें। यह पहल आत्मसमर्पित हितग्राहियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने, नागरिक पहचान सुनिश्चित करने तथा समाज में उनकी गरिमामय भागीदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर *डॉ. सुमित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम ओरछा, सह नोडल अधिकारी पुनर्वास केन्द्र,* द्वारा हितग्राहियों को वोटर आईडी कार्ड की आवश्यकता एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि वोटर आईडी कार्ड न केवल मतदान के अधिकार का आधार है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण शासकीय पहचान पत्र के रूप में विभिन्न शासकीय योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं, शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक लाभों को प्राप्त करने में भी अत्यंत उपयोगी है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वोटर आईडी कार्ड निर्माण हेतु किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, आवेदन प्रक्रिया किस प्रकार पूर्ण की जाती है तथा नाम दर्ज होने के उपरांत कार्ड प्राप्त होने तक की संपूर्ण प्रक्रिया क्या है। साथ ही हितग्राहियों को यह भी अवगत कराया गया कि किसी प्रकार की त्रुटि या संशोधन की आवश्यकता होने पर उसे समय रहते किस प्रकार सुधारा जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान पुनर्वास केन्द्र की टीम द्वारा समुचित सहयोग प्रदान किया गया तथा यह सुनिश्चित किया गया कि सभी पात्र हितग्राहियों के आवेदन सही एवं पूर्ण रूप से भरे जाएं। इस पहल से आत्मसमर्पित हितग्राहियों में नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ तथा आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ने का आत्मविश्वास विकसित हो रहा है।
जिला प्रशासन की यह पहल स्पष्ट रूप से यह दर्शाती है कि शासन की पुनर्वास नीति केवल आर्थिक एवं प्रशिक्षण तक सीमित न होकर, आत्मसमर्पित हितग्राहियों को पूर्ण नागरिक अधिकारों सहित समाज की मुख्यधारा में स्थायी रूप से स्थापित करने की दिशा में प्रतिबद्ध है।

🛑 चीफ एडिटर -डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!