Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

अबूझमाड़ क्षेत्र के बच्चों को कराया गया “शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण”

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

आज दिनांक 30/12/2025 को नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र के बच्चों को “शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण” के अंतर्गत विकसित भारत की अवधारणा से परिचित कराने के उद्देश्य से 45वीं वाहिनी, भा०ति०सी०पु०बल द्वारा क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य यह था कि अबूझमाड़ के ये बच्चे देश के विकास, शांति, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से स्वयं को जोड़ सकें तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा स्वयं तय कर सकें।
इस शैक्षणिक दौरे में कुल 20 बच्चों ने भाग लिया, जिनमें 10 बालक एवं 10 बालिकाएँ शामिल थीं। बच्चों को इस क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक पहलुओं से अवगत कराया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सकारात्मक सोच का संचार हो सके।
इस प्रेरणादायी यात्रा का समापन छोटेडोंगर सीओबी में किया गया, जहाँ समापन समारोह के अवसर पर श्री प्रकाश भूषण झा, सेकंड इन कमांडेंट, 45वीं वाहिनी द्वारा सभी बच्चों का आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि—
“आज आप सीखने आए हैं, कल यही ज्ञान अबूझमाड़ को बदलने का आधार बनेगा। बंदूक नहीं, किताब ही इस क्षेत्र का भविष्य लिखेगी।”
इस अवसर पर श्री प्रकाश भूषण झा द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को पेन एवं डायरी भेंट की गई, जिन पर अंकित संदेश था —
“बदलता अबूझमाड़, अपना परिवार”
जिसका मूल उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और अपने क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
अपने संदेश में उन्होंने कहा—
“यही कलम आपकी और अबूझमाड़ की किस्मत बदलेगी। आपका ईमानदार प्रयास ही अबूझमाड़ के विकास और नक्सल उन्मूलन की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।”
इस कार्यक्रम के दौरान एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी द्वारा भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया—
“आप सब अबूझमाड़ का भविष्य हैं। जब शिक्षा आगे बढ़ेगी, तो हिंसा खुद-ब-खुद पीछे हटेगी।”
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा आईटीबीपी के इस सराहनीय, मानवता-प्रधान एवं राष्ट्रनिर्माण हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा यह विश्वास दिलाया गया कि अबूझमाड़ को विकसित, शांत और नक्सल-मुक्त बनाने के लिए वे सभी आईटीबीपी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
अंत में, इस संपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु
श्री राजीव गुप्ता, कमांडेंट, 45वीं वाहिनी, भा०ति०सी०पु०बल के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है।

🛑 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!