Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यालय घेराव ,पुलिस ने रोका

 

 

 

 

नारायणपुर – नेशनल हेराल्ड केस मे राहुल सोनिया गाँधी को अदालत से क्लीन चिट मिलने की खबर लगते ही कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ  मे भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मंत्री मोदी अमित शाह के खिलाफ आक्रोषित हो गए  जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे ब्लॉक शहर कांग्रेस यूथ कांग्रेस एन एस यू आई और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने भाजपा कार्यलय को घरने निकल पड़े, पुलिस प्रशासन ने इसे देखते हुए भाजपा कार्यलय जाने से रोकने के लिए तगड़ा पुलिस बल खड़ा कर दिया था दोनों ओर से बेरीकेट लगा दिया था लेकिन कांग्रेस कार्यकर्त्ता पहला बेरीकेट तोड़ने मे सफल हो गए, पुलिस बल के साथ जमकर झूमा झटकी हुई,  जिला कांग्रेस से राजेश दीवान ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार ने हमारे नेतागण श्रीमती सोनिया गाँधी और विपक्ष के नेता राहुल गाँधी जी को बदनाम करने का बहुत प्रयास किया लेकिन वे हमारे नेताओं को झूठे केश मे फसा नही पाए सत्य परेशान हो सकता है किंतु पराजय नही, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा की विपक्ष को कुचलने का प्रयास करने वाली भाजपा सरकार प्रधानमंत्री मंत्री मोदी और अमित शाह को सुप्रीम कोर्ट ने आइना दिखाया है, लगातार 12 वर्षो से ये राहुल गाँधी सोनिया गाँधी और कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास करते रहे इडी सीबीआई केंद्र एजेंसियो का दुरूपयोग करते रहे लेकिन हमें न्यापालिका पर पूरा भरोसा है आखिर सत्य की जीत हुई आगे रवि देवांगन ने कहा की भाजपा कितना भी कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिस स कर ले भाजपा को कोई फायदा नही होगा वैसे भी कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों से नही डरी तो आज के समय वोट चोरी कर सत्ता हासिल करने वाले से क्या डरेगी कांग्रेस भाजपा के सारे झूठे हथकंडे को जनता के सामने रखेगी! इस कार्यक्रम मे प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनू नेताम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरीवरिष्ठ कोंग्रेसी शिव पाण्डे, बीपी शुक्ला, यूथ कोंग्रेसी अध्यक्ष बोधन देवांगन, एन एस आई अध्यक्ष विजय सलाम, जिला कांग्रेस सचिव संजय राय, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष सुनीता मांझी, उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी एन एस यू आई प्रदेश उपाध्यक्ष जय वट्टी, शब्बीर बढ़गुजर, एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!