Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

पुलिस स्मृति दिवस पर नारायणपुर पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

🔹 *पुलिस स्मृति दिवस पर नारायणपुर पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान*

🔹 *पुलिस स्मृति दिवस-2026 पर रक्षित केन्द्र, नारायणपुर स्थित शहीद स्मारक में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम।*

🔹 *पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल ने अमर शहीदों के नामों का वाचन कर उनके बलिदान को किया नमन।*

🔹 *सलामी दल द्वारा शहीद जवानों को सलामी अर्पित कर व्यक्त की गई शोक संवेदना।*

🔹 *परेड के उपरांत कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल ने शहीद परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।*

🔹 *जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित।*

पुलिस बल के उन वीर जवानों के अद्वितीय बलिदान, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की स्मृति में, जिन्होंने राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए, प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को जिला नारायणपुर के रक्षित केन्द्र स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस-2026 का आयोजन गरिमामय एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों के नामों का वाचन किया गया। तत्पश्चात सलामी दल द्वारा शहीद जवानों को सलामी अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, शहीद परिवारों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र बलों के अधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

परेड के उपरांत कलेक्टर नारायणपुर श्रीमती नम्रता जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल ने शहीद परिवारों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शहीद परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात शहीद परिवारों को सम्मानित कर उनके त्याग एवं योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।

पुलिस स्मृति दिवस का यह आयोजन कर्तव्य के प्रति समर्पित वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने तथा उनके शौर्य, साहस एवं राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। साथ ही, यह शहीद परिवारों के प्रति पुलिस विभाग की संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्रप्रसाद बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन देवांगन, एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष श्री गौतम गोलछा, कलेक्टर नारायणपुर श्रीमती नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल, 45वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट श्री राजीव गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नारायणपुर श्री अजय सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस छोटे डोंगर श्री मनोज मण्डावी, उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष नेताम, रक्षित निरीक्षक श्री सोनू वर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री मो. मोहसिन खान, सूबेदार श्री विक्रम सिंह, बीएसएफ एवं आईटीबीपी के अधिकारीगण, अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी-जवान, शहीद परिवारों के सदस्य तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!