Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

बेरिनटोला में ग्रामीणों से मिले एसपी संदीप पटेल, माड़ मैत्री चौपाल से मजबूत होगा पुलिस-जनता का विश्वास

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🔹 *पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल ने ग्राम बेरिनटोला में ग्रामीणों से की मुलाकात, सुनीं उनकी समस्याएं।*

🔹 *माड़ मैत्री चौपाल के माध्यम से पुलिस-जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं सहयोग को मजबूत करने की पहल।*

🔹 *ग्रामीणों को कपड़े, साड़ी एवं चप्पल तथा बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपी-पेन वितरित किए गए।*

🔹 *बीआरओ द्वारा बनाए जा रहे पांगुड़ एवं सीतरम पुलों का किया निरीक्षण।*

🔹 *बाढ़ से क्षतिग्रस्त कैंप सीतरम एवं कैंप बालेबेड़ा का निरीक्षण कर पुनः प्रारंभ करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।*

ग्रामीणों से संवाद कर सुनीं समस्याएं, माड़ मैत्री चौपाल के माध्यम से विश्वास मजबूत करने की पहल

कल दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा एसडीओपी नारायणपुर श्री अजय सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री सोनू वर्मा एवं थाना प्रभारी सोनपुर श्री संजय टोप्पो की उपस्थिति में थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेरिनटोला में ग्रामीणों एवं आसपास के गांवों से आए नागरिकों से मुलाकात कर संवाद किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल ने माड़ मैत्री चौपाल की अवधारणा एवं उद्देश्य के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय, आपसी विश्वास एवं सहयोग स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं स्थानीय मुद्दों के संबंध में चर्चा कर उनकी बातें सुनीं तथा पुलिस के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

*ग्रामीणों एवं बच्चों को दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित*

ग्रामीणों से मुलाकात एवं संवाद के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा ग्रामीणों को कपड़े, साड़ी एवं चप्पल वितरित किए गए। वहीं बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पढ़ाई के लिए कॉपी एवं पेन प्रदान किए गए। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों एवं बच्चों के साथ आत्मीयता, सहयोग एवं विश्वास का भाव मजबूत करने का प्रयास किया गया।

*बीआरओ द्वारा निर्माणाधीन पांगुड़ एवं सीतरम पुलों का निरीक्षण*

ग्राम बेरिनटोला में ग्रामीणों से मुलाकात के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा क्षेत्र में बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के माध्यम से बनाए जा रहे पांगुड़ एवं सीतरम पुलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। इन पुलों का निर्माण क्षेत्र में आवागमन एवं संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

*बाढ़ से क्षतिग्रस्त कैंपों का निरीक्षण*

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा बाढ़ से क्षतिग्रस्त कैंप सीतरम एवं कैंप बालेबेड़ा का निरीक्षण किया गया। दोनों कैंपों की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए उन्हें पुनः प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

नारायणपुर पुलिस क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने तथा माड़ मैत्री चौपाल के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!