Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

नारायणपुर के शिक्षकों की अनूठी पहल, ‘नवपंख’ पत्रिका का मंत्री केदार कश्यप ने किया विमोचन

 

 

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

नारायणपुर के शिक्षकों की अनूठी पहल, ‘नवपंख’ पत्रिका का मंत्री केदार कश्यप ने किया विमोचन

*नारायणपर 17 अक्टूबर 2026//* जिले के शिक्षकों द्वारा शैक्षिक नवाचार एवं बाल साहित्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए ‘नवपंख’ स्वरचित पत्रिका का निर्माण किया गया है। इस पत्रिका का विमोचन माननीय श्री केदार कश्यप जी, मंत्री, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों से संपन्न हुआ।
‘नवपंख’ पत्रिका में शिक्षकों द्वारा लिखे गए शैक्षिक अनुभवों, रचनात्मक लेखों एवं बाल कविताओं को स्थान दिया गया है। यह पहल बच्चों में भाषा कौशल, पठन-पाठन, कल्पनाशीलता और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विशेष रूप से नारायणपुर एवं अबूझमाड़ के बच्चों के लिए यह पत्रिका उपयोगी शैक्षिक सामग्री के रूप में मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।श्रीमती बृजेश्वरी रावटे जी के मार्गदर्शन में जिले के शिक्षकों ने सामूहिक प्रयास से इस पत्रिका को आकार दिया। पत्रिका के निर्माण में श्रीमती पार्वती मंडल, श्रीमती संगीता संचेती, श्रीमती शिखा शर्मा, श्रीमती पूनम जायसवाल, श्रीमती कृष्णा कोरी, सुश्री सविता यादव, श्री फूलचंद सिन्हा, श्री कुलेश्वर नाग, श्री प्रेम कुमार सारथी, श्री नेमीचंद कोसे, श्री हेमंत बम्बोडे, श्री विजय कुमार साहू, श्री खूबचंद साहू एवं श्री योगेश कुमार साहू का विशेष सहयोग रहा।
इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों के भीतर छिपी साहित्यिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना, उनके शैक्षिक अनुभवों को साझा करना तथा बच्चों के लिए रुचिकर एवं ज्ञानवर्धक शिक्षण सामग्री विकसित करना है। ‘नवपंख’ के माध्यम से शिक्षकों की रचनात्मकता को नई पहचान मिलने के साथ ही स्थानीय परिवेश और बच्चों की सीखने की जरूरतों के अनुरूप साहित्य उपलब्ध कराने का अवसर भी मिलेगा।
विमोचन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, सी ई ओ जिला पंचायत श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र नाथ पांडे, जिला मिशन समन्वयक श्री दीनबंधु रावटे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री कृष्णनाथ गोटा, सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती कविता हिरवानी सहित अन्य अधिकारीगण तथा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच उपस्थित रहे।
‘नवपंख’ स्वरचित पत्रिका जिले के शिक्षकों की सामूहिक रचनात्मकता, नवाचार और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह पहल निश्चित रूप से बच्चों में पढ़ने-लिखने की रुचि विकसित करने तथा शिक्षा को अधिक आनंददायक, सहज और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!