Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

कोहकामेटा में अवैध हथियार निर्माण का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार; भरमार बंदूक व निर्माण सामग्री बरामद”

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🟦 थाना – कोहकामेटा

🔷 *अवैध रूप से भरमार बंदूक बनाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार*

🔹 *आरोपी भाइयों के कब्जे से अवैध हथियार एवं हथियार बनाने की सामग्री बरामद*
🔹 *आरोपी जयराम पोयाम उर्फ करवो एवं रामू पोयाम गिरफ्तार*

🔹 *दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज*

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्या चंद्राकर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नारायणपुर श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोहकामेटा श्री विनोद पासवान के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं रखने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 22.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किहकाड़ के जयराम पोयाम उर्फ करवो एवं उसका भाई रामू पोयाम अवैध रूप से भरमार बंदूक का निर्माण कर अपने पास रखे हुए हैं।

सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी कोहकामेटा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम किहकाड़ पहुंचकर संदिग्ध जयराम पोयाम के घर की घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में जयराम पोयाम द्वारा अपने भाई रामू पोयाम के साथ मिलकर अवैध रूप से भरमार बंदूक बनाना स्वीकार किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार एवं हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर विधिवत जब्त की गई। मामले में थाना कोहकामेटा में अपराध क्रमांक 08/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी जयराम पोयाम उर्फ करवो, पिता सिधराय पोयाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी किहकाड़, थाना कोहकामेटा एवं रामू पोयाम, पिता सिधराय पोयाम, उम्र 21 वर्ष, निवासी किहकाड़, थाना कोहकामेटा को दिनांक 22.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, संग्रहण एवं उपयोग के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

🟥 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!