
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर मलेरिया पीड़ित 18 वर्षीय युवती को मिला रक्त, आईटीबीपी जवान ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
नारायणपुर। जिला अस्पताल नारायणपुर में मलेरिया से पीड़ित 18 वर्षीय मनाय दुग्गा, निवासी ग्राम पंचायत चमेली, छोटेडोंगर, उपचार के लिए भर्ती है। उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता होने पर स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल की पहल पर जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त की व्यवस्था की गई।
स्थानीय पत्रकार की पहल पर आईटीबीपी 53 वीं वाहिनी सेनानी संजय कुमार के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक प्रकाश चन्द्र (33 वर्ष) ने मानवीय पहल करते हुए अपनी स्वेच्छा से 1 यूनिट रक्तदान किया। उनके इस रक्तदान से मरीज के उपचार में आवश्यक सहयोग मिला।
जरूरतमंदों के लिए हमेशा तत्पर ITBP
आईटीबीपी के जवान सुरक्षा दायित्वों के साथ-साथ मानवीय सेवा के कार्यों में भी लगातार योगदान दे रहे हैं। जरूरत पड़ने पर जवान रक्तदान के लिए आगे आते हैं और जरूरतमंद मरीजों की सहायता करते हैं।
वहीं, स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल द्वारा भी जरूरतमंद मरीजों के लिए जरूरत के समय- पर रक्त की व्यवस्था कराने की पहल की जाती रही है। इस पहल के माध्यम से रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों तक समय पर रक्तदाता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
सहायक निरीक्षक प्रकाश चन्द्र के स्वैच्छिक रक्तदान को मानवीय सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।
🟦 प्रधान संपादक डे नारायण सिंह बघेल













