53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने अति दुर्गम क्षेत्रों में स्थापित समस्त सी.ओ.बी. एवं सामरिक मुख्यालय जेलवाड़ी में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

 

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अति दुर्गम क्षेत्रों में स्थापित समस्त सी.ओ.बी. एवं सामरिक मुख्यालय जेलवाड़ी में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस।

जिला–नारायणपुर, 15 अगस्त 2026 को भारत–तिब्बत सीमा पुलिस बल की 53वीं वाहिनी द्वारा सेनानी श्री संजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन में वाहिनी के समस्त सी.ओ.बी. एवं सामरिक मुख्यालय जेलवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों व उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली।
सामरिक मुख्यालय एवं अग्रिम कैंपों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान एवं गौरव के साथ फहराया गया तथा अधिकारियों एवं जवानों द्वारा राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान भारत माता के जयघोष एवं देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया। जवानों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्री संजय कुमार भारद्वाज, द्वितीय कमान, द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने वाले महान व्यक्तित्वों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए देश की सुरक्षा में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की भूमिका के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण रहा और जवानों में राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना और अधिक प्रबल हुई।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। 53वीं वाहिनी के हिमवीरों ने अति दुर्गम क्षेत्रों से लेकर सामरिक मुख्यालय तक तिरंगे की आन, बान और शान को सर्वोच्च रखते हुए यह संकल्प दोहराया कि राष्ट्र की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए वे हर चुनौती का सामना करने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!